जालंधर/(TN)विधानसभा चुनाव 2022 का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है।वैसे वैसे अलग अलग पार्टियो के प्रत्याशी अपना ज़ोर लगा रहे है।जालन्धर वेस्ट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के मौजूदा विधायक सुशील रिंकू,भाजपा के महिंदर भगत,आम आदमी पार्टी से शीतल अंगुराल,अकाली भाजपा से अनिल मिनिया और शिव सेना नेता सुभाष गोरिया आज़ाद इस बार चुनाव लड़ रहे है।वेस्ट हल्के में अब इन पांचों के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है।जानकर बताते है कि वेस्ट हल्के से तीन बड़े उमीदवार रविदास समाज से है और भाजपा से भगत समाज के महिंदर भगत,हिन्दू समाज की राजनीति करने वाले हिन्दू नेता सुभाष गोरिया भी भगत समाज से है।जो भाजपा के उमीदवार मोहिंदर भगत के कमल को अपने पानी वाले जहाज़ से डोब सकते है।सुभाष गोरिया लोगो के साथ जमीनी स्तर पर जुड़े हुए है और पिछले कई वर्षों से हिन्दू राजनीति करते आ रहे है।सुभाष गोरिया ने पहले शिव सेना बाला साहिब ठाकरे से भी चुनाव लड़े है।सुभाष गोरिया को सभी समाज के लोगो का समर्थन मिल रहा है और महिलाएं उनके चुनाव प्रचार में डट चुकी है।घर-घर जाकर उनके लिए चुनाव प्रचार कर रही है।सुशील रिंकू,शीतल अंगुराल,अनिल मिनिया,सुभाष गोरिया यह चारों उमीदवार बस्ती दानिशमंदा के ही रहने वाले है।अनिल मिनिया अब दिओल नगर में चले गए है।महिंदर भगत जे पी नगर के वासनिक बताते है।लोगो का कहना है कि महिंदर भगत ने अपना घर अर्बन स्टेट में बना लिया है।अब देखना है कि वोटर किसको अपना विधायक चुनकर विधानसभा में भेजते है।