जालंधर करतारपुर विधान सभा चुनाव को ले कर भाजपा की तयारी जोरो पर चल रही है, हल्का करतारपुर से भाजपा के उमीदवार (पूर्व मेयर सुरिंदर महे ने भी अपनी कमर कस ली है, आज करतारपुर हल्का के पचरंगा मंडल में गांव जलोवाल, पचरंगा, घोडा बाही, सद्दा चक एवं शकरपुर में सुरिंदर महे ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनता से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना और जनता को आश्वासन दिलाया की जनता अगर उन्हें एक मौका दे कर सत्ता में लाएगी तो महे उनकी सारी समस्या का हल करेंगे,

करतारपुर पुर के बाद पचरंगा मंडल के गांव गांव के निवासियों ने महे के साथ नवा पंजाब भाजपा दे नाल के नारे लगाए और सुरिंदर महे को पचरंगा मंडल के बूथों से विजयी बनाने का भरपूर विश्वाश जताया,महे ने कहा की भाजपा इस बार पंजाब में कमल खिलाएंगे और पंजाब को वापिस सोने की चिड़ी बनाएंगे, पिछले पांच सालो में कांग्रेस के विधायक सुरिंदर चौधरी ने चुनाव जितने के बाद करतारपुर हल्का के किसी भी क्षेत्र में कभी घुसने की कोशिश भी नहीं की, समस्या को हल करना तो दूर की बात है, अब जनता जागरूक हो चुकी है, जनता इस बार भाजपा के साथ है और भाजपा पंजाब में जरूर आएगी

इस मौके पर पंजाब के कार्यकर्णी सदस्य राजीव पांजा जी ,पचरंगा मंडल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह वालिआ, मनवीत सिंह विक्की (जिला जालंधर दिहाती उपाध्यक्ष) जतिंदर सिंह जस्सी युथ जिला उप अध्यक्ष, सुरजीत सिंह भट्टी मनोरटी सेल जिला प्रधान मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!