जालंधर/शिव सेना राष्ट्रहित के प्रमुख सुभाष गोरिया ने आज मंगलवार को अपने मुख्य कार्यालय गीता कॉलोनी मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गत दिन पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिधु की करतारपुर साहिब यात्रा दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का गुणगान करने के लिए सख्त शब्दो मे नखेदी की है।उन्होंने कहा की अपने प्रदेश और देश को छोड़ पाकिस्तान के गुणगान कर रहा है प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नवजोत सिधु।गोरिया ने कहा कि सिधु भारत से ज़्यादा पाकिस्तान को प्यार करता है।उन्होंने कहा कि खुफिया एजंसियों द्वारा पंजाब के हिन्दू नेता आंतकियो के टारगेट पर है।लगातार पंजाब से टिफन बंब मिल रहे है।पंजाब को दहलाने की प्लेनिंग में पाकिस्तान लगा हुआ है और दूसरी और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिधु पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का गुणगान कर रहे है।गोरिया ने कहा कि गत दिन पहले चन्नी सरकार ने खालिस्तानी आंतकी के भाई को पंजाब सरकार ने चेयरमैनी के पद से नवाजा गया है।जिससे यह पता चलता है कि कांग्रेस की जमात पंजाब में जिन लोगो ने आंतक फैलाने था।उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के इशारे पर कांग्रेस प्रमोट कर रही है जो पंजाब के हिन्दू बर्दाश नही करेंगे।