लखबीर के कात्लों को सरकार दे तरुन्त फांसी

जालंधर 22 अक्तूबर/शिव सेना (र) की एक बैठक गोरिया कंप्लेक्स कांशी नगर रॉड गीता कालोनी बस्ती शेख में महिला प्रमुख जीवन प्रभा,राष्ट्रीय उपप्रमुख पंडित अशोक भरद्वाज की अध्यक्षता में हुई।बैठक में विशेष तौर पर पार्टी प्रमुख सुभाष गोरिया पहुंचे और बैठक को उन्होंने संबोधन किया।बैठक के बाद पार्टी प्रमुख सुभाष गोरिया ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सिंघु बार्डर पर फर्जी निहंग सिंघो के हाथों कत्ल हुए लखबीर सिंह के बच्चों,उनकी पत्नी और उनके बजुर्ग पिता को मिले इंसाफ नही तो पूरे पंजाब में संघर्ष छेड़ा जाएगा।सुभाष गोरिया ने कहा कि गत दिन पहले सिंघु बार्डर पर लखबीर सिंह का कत्ल कांड की विभत्स तस्वीरें देखने के बाद शिव सेंना (र) के सदस्यों ने धर्म की आड़ में गुंडे और फ़र्जी निहंग सिंघो द्वारा निर्दोष लखबीर सिंह के परिवार को इंसाफ दिलवाने का निर्णय ले लिया है।उन्होंने कहा कि जांच से स्पष्ट हुआ है कि लखबीर सिंह पूरी तरह से बेकसूर था।जिसका बड़ी साज़िश के तहत मर्डर किया गया है।गोरिया के अनुसार लखबीर सिंह का पुरा गांव चीख-चीख कर कह रहा है कि लखबीर सिंह धर्म और श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी का सन्मान करने वाला वयक्ति था और वो कभी भी उनकी बेअदबी नही कर सकता।गोरिया ने कहा कि गांव वालों का कहना था कि लखबीर नशा करने का आदि था।इस लिए वो गुरदुआरा साहिब का सन्मान करते हुए वो गुरदुआरे के अंदर नही जाता था और बाहर से ही हर रोज़ नत्मस्तक होता था।उसे लगता था कि नशा करने वालो को गुरदुआरा जैसे पवित्र स्थान के अंदर प्रवेश नही करना चाहिए।गोरिया ने कहा कि लखबीर सिंह का मर्डर एक साजिश के तहत किया गया है जिससे पंजाब का माहौल खराब करना और आंतकवाद को पंजाब में फिर से जिंदा करना और दहशत फैलाने की लिए मारा गया था।सुभाष गोरिया ने कहा कि फ़र्जी निहंग सिंघो द्वारा पंजाब को तालिबान बनाने का जक मंसूबा है वो शिव सेंना (र) कभी भी कामयाब नही होने देगी।उन्होंने कहा कि किसी भी वयक्ति को कानून हाथ मे लेने का अधिकार नही है उन्होंने कहा कि यह एक सोची समझी साजिश रचि गई है जिससे पंजाब का माहौल खराब हो सके।फर्जी निहंग सिंघो द्वारा लखबीर सिंह कस हाथ और पाव काटकर बैरियर पर लटका दिया गया था।जब तक उसकी साँसे थम नही गई तब तक उसको वहीं लटकाई रखा।गोरिआ ने सरकार से मांग की है कि अगर 10 दिन के अंदर लखबीर सिंह के परिवार को मुआवजा,नॉकरी और मुफ्त शिक्षा नही दी गई तो शिव सेना (र) पूरे पंजाब के सामाजिक संगठनों को साथ लेकर लखबीर के परिवार के साथ खड़े होकर संघर्ष का रास्ता अपनाएगी।उन्होंने कहा कि लखबीर सिंह का मर्डर करने वाले फर्जी निहंग सिंघो को सरकार फांसी पर लटकाए क्योंकि कोई भी भारत को तालिबान बनाने की साजिश ना रच सके।बेठक में महिला प्रमुख जीवन प्रभा,राष्ट्रीय उपप्रमुख पंडित अशोक भरद्वाज,पंजाब उपप्रमुख सतीश भगत महिला महा सचिव मिना हंस,उपाध्यक्ष सरबजीत कौर,उपाध्यक्ष महिला विंग कविता शर्मा,संगीता शर्मा,पंजाब उपप्रमुख सुनील सनी, महा सचिव राजीव वर्मा,आशु वर्मा,संगठन मंत्री दीपक धवन आदि भी मैजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!