महासभा जालंधर की बैठक महासभा के चेयरमैन रविन्द्र सिंह अनेजा की अध्यक्षता में हुई ।इसमें एक स्वर में मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से पुरजोर अपील की गई हैं कि होने वाले नवगठित मंत्रिमंडल में अरोड़ा बिरादरी को भी प्रतिनिधित्व का मौका दिया जाए। इस मौके पर अनेजा ने बताया कि पंजाब में तकरीबन 20 फीसदी अरोड़ा बिरादरी है। जिसमें 11 फीसदी केश धारी (सिक्ख) और 9 फीसदी सहजधारी (हिन्दू) है। यही ऐसी बिरादरी है जोकि हिन्दू सिक्ख एकता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पहले वाले मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप मे अरोड़ा बिरादरी का प्रतिनिधित्व सुन्दर श्याम अरोड़ा कर रहे थे। लेकिन होने जा रहे नए मंत्री मंडल के गठन में उनको स्थान नहीं दिए जाने से अरोड़ा बिरादरी के लोगों में भारी निराशा है ।


इस मौके पर महासभा के महासचिव एडवोकेट रोहित गंभीर ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अपनी सरकार में अरोड़ा बिरादरी को अवसर देते है तो इसका भरपूर लाभ पूरी तरह आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बिरादरी के रोष का भी सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही महासभा का एक विशेष प्रतिनिधि मंडल पंजाब कांग्रेस प्रधान नव जोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी से भी मिलेगा।


बैठक में बाबी भूटानी, राजकुमार अरोड़ा, जरनैल सिंह अरोड़ा, नमिष अरोड़ा, मोहित मखिजा,दिनेश कुमार बीट्टा, राजू चावला, रोहित अरोड़ा, विकास लखानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!