भा जा पा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुऐ जालंधर कैंट से सदस्यों को पार्टी में शामिल किया।

जालंधर ( Rohit Arora) :- भा जा पा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। ये बैठक बुद्धिजीवी प्रोकोष के अध्यक्ष एडवोकेट नवजोत सिंह की अध्यक्षता में डॉक्टर विक्रम चढ्डा के निवास स्थान पर हुई।इस बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता वरिंदर पाल बंटी वेशरूप से उपस्थित रहे।
चुनाव के मद्देनजर भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया। एडवोकेट नवजोत सिंह ने बताया की ये बैठकें आगे भी जारी रहेंगी।इन बैठकों में लोगों से भाजपा मेनिफेस्टो तैयार करने के लिए लोगों से उनके विचार लिये गए ।
इस अभियान की शुरुआत आज दिनांक 23 सितंबर 2021 को डॉक्टर विक्रम चड्ढा वउपाध्यक्ष बौद्धिक प्रकोष्ठ जालंधर के निवास स्थान पर मीठापुर रोड पर हुई। जालंधर कैंट के इस एरिया से शुरुआत करते हुए लोगों से और वहां के निवासियों से उनके विचार लिए गए उनके विचारों का एक सारांश बनाकर पार्टी प्रधान सुशील शर्मा एवं पंजाब महासचिव डॉ सुभाष शर्मा को भेजे जाएंगे ।
आज की बैठक बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक मैं एडवोकेट नवजोत सिंह ने सभी उपस्थित व्यक्तियों के विचार लिए और नोट किया महासचिव दिनेश मल्होत्रा ने बताया यह बैठकों का सिलसिला हर 15 दिन बाद प्रकोष्ठ के सदस्यों के निवास स्थान पर होगा। वहां के इलाका वासियों से विचार विमर्श किया जाएगा योजना के अंतर्गत 4 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा और और यह प्रोग्राम जंगी आधार पर चलेंगे। जालंधर पूर्व प्रधान वरिंदर पाल बंटी और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को और लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे बताया। इस बैठक में तीन नये बुद्धिजीवियों को प्रकोष्ठ में शामिल किया गया ।इस मौके पर सुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, नसीब सिंह, एडविन मसीह,तेजिंदर पाल सिंह बबलू,वरिंदर पाल सिंह बंटी,परवीन चोपड़ा,राजेश अरोड़ा,अवतार सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!