प्रबंधक कमेटी द्वारा समाज सेवी सुभाष गोरिया और उनकी टीम का सन्मान।
जालंधर(Ravi Kumar): नेकी और बुराई के प्रतीक दशहरा आज बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ वार्ड नंबर 41 में पड़ते कांशी नगर और खैरा कॉलोनी में मनाया गया।नोजवान दशहरा कमेटी कांशी नगर की और से पहली बार दशहरा उत्सव मनाया गया। जिसमें समाज सेवी और हिन्दू नेता सुभाष गोरिया,शिव सेना राष्ट्रहित के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अशोक भरद्वाज, जिला प्रमुख अमित ठाकुर,राज कुमार राजू,समाज सेवी रंजीत शर्मा,विनोद कुमार,सतीश बग्गा,अमरजीत सिंह,हर्षित गोरिया,सुदिष्ट पंडित विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
इस अवसर पर समाज सेवी सुभाष गोरिया ने कहा कि आज बुराई और इछाई का प्रतीक दशहरा जो हम पूरे भारत वर्ष में बड़ी ही उत्साह के साथ मनाते आ रहे है।पंजाब के युवक नशो के दल दल में घुसते जा रहे है।जो बहुत खतरे की घँटी है हमे पंजाब को 5 दरियाओं की धरती कहा जाता है जो अब नशियो का छेवा दानव दरिया बनता जा रहा है।
इसे आज रावण के पुतले के साथ ही हमे अग्नि भेट कर देना चाहिए और गली गली में बिकने वाले नशे के खिलाफ हमे अपनी आवाज़ बुलंद करनी चाहिए तांकि कोई भी युवक नशे की दल दल में ना घुस सके।इस अवसर पर नोजवान दशहरा कमेटी द्वारा सुभाष गोरिया और उनकी टीम का सन्मान किया गया।
इस अवसर पर सोनु सूद,नितिन कुमार,हरविंद सिंह चौहान,समीर कुमार,श्री बंगर,अमित कुमार,इन्द्रपाल, विनोद,मौनन लाल,राहुल,कृष्ण नन्दंन,बलवंत निक्का,पिंदा,कृष्ण नन्दंन,अमरजीत,नरायन सिंह,रुपिंदर सिंह,रमनजोत सिंह, जिंदर सिंह आदि भी मैजूद थे।